आसफपुर (बदायूं)
Trending
अवसाद में आकर बुजुर्ग ने तालाब में डूबकर जान दे दी , पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम को जिला अस्पताल भेजा
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – मंगलवार शाम स्थानीय कस्बा में एक साठ वर्षीय बुजुर्ग हीरा लाल पुत्र स्वर्गीय राम चंद्र की तालाब में डूबकर मौत होने की खबर मिली है ।
परिजनों की सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान व पी आर वी ने हीरा लाल को बमुश्किल बाहर निकाला और इमरजेंसी एंबुलेंस द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया , जहां उपचार के दौरान हीरा लाल ने दम तोड़ दिया ।
घटना की जानकारी मिलते ही हीरा लाल के परिवार में कोहराम मच गया ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हीरा लाल शराब के नशे का आदि होने के कारण कई बार तालाब में कूद चुका था ।
हीरा लाल के परिवार में पत्नी नन्हीं व पांच बेटों सहित एक लड़की है ।
फिलहाल हीरा लाल के परिवार वालों ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
