बदायूं
Trending

परिवहन विभाग द्वारा 11 से 25 अगस्त, 2026 तक स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस एवं परमिट सुनिश्चित कराने का सेफ फ्यूचर अभियान शुरू किया गया

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बदायूँ – लखनऊ परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी मिशन : सेफ फ्यूचर अभियान दिनांक 11 अगस्त से 25 अगस्त, 2026 तक चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जनपद बदायूं में संचालित सभी स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस, वैध परमिट तथा निर्धारित परिवहन सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए यह अभियान पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाएगा।

अभियान के प्रथम दिन अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया 11 अगस्त 2026 को अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यह परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम द्वारा बताया गया कि जिन स्कूलों द्वारा नोटिस प्राप्त होने के बावजूद भी अभी तक वाहनों की फिटनेस नहीं कराई जा रही है उन वाहनों की रेड लिस्ट लाल सूची तैयार की गई है, और बताया गया कि रेड लिस्ट के अनुसार जिन विद्यालयों की अनफिट वाहनों की संख्या अत्यधिक है जैसे- की बाबा इंटरनेशनल स्कूल के 10 वाहन, टी टी कान्वेंट स्कूल के 04, ब्लूमिंग डेल स्कूल के 05, अला हाफिज एजुकेशन एकेडमी, ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल, फ्लोरेंस नाइटेंगल, ज्वाला प्रसाद जैन बल निकेतन, नेशनल पब्लिक स्कूल एवं आर वी इंटर कॉलेज, के दो दो तीन वाहन अनफिट पाए गए हैं, यदि इन स्कूलों द्वारा वाहनों की फिटनेस नहीं कराई जाती है तो इन स्कूलों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं

अभियान के प्रमुख उद्देश्य

• सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं वैध परमिट शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराना।

• स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों (फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीट बेल्ट, एमरजेंसी एग्जिट, रेड/येलो लाइट, रिफ्लेक्टर टेप आदि) का पालन सुनिश्चित करना।

• बच्चों के सुरक्षित आवागमन हेतु जनजागरूकण एवं प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही करना।

 

अभियान की कार्यवाही एवं कार्ययोजना

1. दिनांक 11 से 25 अगस्त, 2026 तक

सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं वाहन स्वामियों से संपर्क कर रेड लिस्ट के अनुसार उन्हें फिटनेस एवं परमिट नवीनीकरण हेतु जागरूक किया जाएगा। संबंधित विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर वाहनों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जाएगा।

 

2. परिवहन विभाग, बदायूं की प्रवर्तन टीम द्वारा पुलिस एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। बिना वैध परमिट, बिना फिटनेस या निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया जाएगा, जब तक कि वे निर्धारित मानकों का अनुपालन न कर लें।

 

3. समस्त विद्यालय प्रबंधकों एवं विद्यालय वाहन स्वामियों के लिए आवश्यक सूचना/अपील

मिशन : सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत समस्त विद्यालय प्रबंधकों एवं विद्यालय वाहन स्वामियों से अनुरोध किया जाता है कि अपने विद्यालय में संचालित प्रत्येक विद्यालय वाहन के समस्त अभिलेख, जैसे फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUCC), कर, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों को तत्काल प्रभाव से वैध (अप-टू-डेट) करा लें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक विद्यालय वाहन में निर्धारित सुरक्षा मानकों, जैसे फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, जीपीएस, स्पीड गवर्नर, इमरजेंसी एग्जिट, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर टेप आदि का पूर्ण अनुपालन हो।

यदि किसी विद्यालय वाहन का संचालन बिना वैध अभिलेखों अथवा निर्धारित सुरक्षा मानकों के विपरीत किया जाता है और ऐसे वाहन से कोई सड़क दुर्घटना अथवा अन्य अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसके लिए संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन स्वामी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। ऐसी स्थिति में प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन स्वामी की होगी।

 

अतः जनहित एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विद्यालय प्रबंधक एवं वाहन स्वामी अपने वाहनों के समस्त अभिलेखों को तत्काल वैध कराते हुए निर्धारित परिवहन सुरक्षा मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें तथा “मिशन: सेफ फ्यूचर” अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!