दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज क्षेत्रान्तर्गत जहरखुरानी की घटना में वांछित 25,000/- रू0 का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार।

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

बदायूँ – दातागंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चैकिंग अभियान के दौरान बेलाडांडी पुल के पास चैकिंग की जा रही थी। पुलिस को सामने से आती एक कार दिखाई पड़ी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा जो बेलाडांडी मार्ग पर फंस गयी। पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी तो अभियुक्त द्वारा अपने आप को घिरता देख गाड़ी से उतरकर भागने लगे तथा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ । पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गयी तो एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपना नाम सनी सैनी निवासी सौरो जनपद कासगंज बताया व बताया कि उसका 01अन्य साथी उसके साथ जो भागने में सफल रहा। इसके द्वारा पूर्व में थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत जहरखुरानी की घटना कारित कर पीड़ित की नगदी व एटीएम कार्ड चोरी किया गया था। जिसमें यह वांछित था ।

घायल पुलिसकर्मी एवं अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं लाया गया। उक्त पुलिस मुठभेड के संबंध में थाना दातागंज पर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*नोट-* अभियुक्त सनी सैनी उपरोक्त पर जनपद बदायूँ के साथ-साथ अन्य जनपदो में भी एनडीपीएस एक्ट/आर्म्स एक्ट, चोरी जैसी गंभीर धाराओ में लगभग 06 अभियोग पंजीकृत है।

आरोपी सनी सैनी के पास से एक अदद तमंचा .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व नगदी एवं 01 कार रजिस्ट्रेशन नं0 HR 26 DU 1431 बरामद हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!