एसएसपी द्वारा नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ – बढ़ते डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आज चित्रांश नगर जनपद बदायूँ में एक नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया। इस नए थाने का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उद्घाटन के दौरान एसएसपी बदायूँ ने कहा, “आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बन चुका है। यह नया थाना न केवल अपराधियों को पकड़ने में मदद करेगा, बल्कि आम नागरिकों को जागरूक कर उनके डिजिटल स्पेस को सुरक्षित बनाएगा।”
इस अवसर पर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन इंद्रजीत सिहं, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम विनोद कुमार वर्धन, प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन हरेन्द्र सिंह , प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली माधो सिंह बिष्ट एवं प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती ज्योति सिंह के साथ साथ थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ के अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।
*मुख्य विशेषताएं और उद्देश्य:*
▪️ _विशेषज्ञ टीम: थाने में तकनीकी रूप से दक्ष पुलिसकर्मियों और साइबर विशेषज्ञों की तैनाती की गई है, जो ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, और डेटा चोरी जैसे मामलों की कड़ाई से जांच करेंगे।_
▪️ _त्वरित कार्रवाई: आम जनता अब सीधे इस थाने में आकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती है। साथ ही, यह थाना गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ मिलकर 24×7 काम करेगा।_
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: यह नया साइबर थाना नवीनतम फॉरेंसिक टूल्स, डेटा एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर और उन्नत तकनीकी उपकरणों से लैस होगा, जो जटिल साइबर मामलों को तेजी से सुलझाने में मदद करेंगे।

