हापुड़ में पत्रकार की पिटाई से हुई मौत! पत्रकारों में रोष व्याप्त
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

हापुड़ में पत्रकार की पिटाई से हुई मौत!
पत्रकारों में रोष व्याप्त
गुन्नौर (सम्भल) गुन्नौर तहसील क्षेत्र में आज पत्रकार नसीम सिद्दिकी की हत्या पर पत्रकारों में रोष है और इस घटना पर दुख व्यक्त किया तथा उनके हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने एवं उनके परिवार को पचास लाख रूपये की आर्थिक रुप से सरकार मदद करे। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को ईश्वर से शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।नसीम सिद्दिकी अपने सह पत्रकारों के साथ साथ हापुड़ देहात में एक आटा मील पर आटा मील मालिक से नोमी एवं दशहरा का अखबार के लिए विज्ञापन लेने पहुंचे वहाँ मील मालिक ने पटाई कर दी गम्भीर पिटाई की मार से अस्पताल में उनकी मौत हो गई। साथी पत्रकार मामूली घायल हुए हैं।इस अवसर पर क्षेत्र के काफी पत्रकार मौजूद रहे।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)
