समाधान न होने तक किसानों 13वें दिन धरना जारी। भाकियू चढूनी।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ, 21 अक्टूबर। जमीन विवाद और सार्वजनिक नाले व रास्ते से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 13वें दिन भी जारी रहा। किसान नेताओं ने प्रशासन पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच और जल्द समाधान की मांग की गई समाधान न होने पर किसान करेंगे भूख हड़ताल।
जमीन के बैनामे को लेकर विवाद
पहला मामला बदायूँ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुटला दौलत के मजरा जनुइया का है। धरनारत लोगों के अनुसार, प्रेमवती और भगवान दास ने रामदुलार आदि से जमीन खरीदने का समझौता किया था, लेकिन निर्धारित समय पर बैनामा नहीं हुआ। बाद में जमीन गजराज के नाम किए जाने से विवाद बढ़ गया। किसान यूनियन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
नाले और सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा दूसरा मामला बीएसएनएल कार्यालय के पीछे अब्बासी कॉलोनी से नई सराय के बड़े गेट तक जाने वाले नाले और सार्वजनिक रास्ते का है। धरनारत लोगों का आरोप है कि नाले की बाउंड्री पर करीब आठ फीट ऊंची और 100 फीट लंबी दीवार बनाने के साथ भारी बीम भी खड़े किए गए हैं। इससे नाले की सफाई और आम रास्ते के उपयोग में बाधा आने की आशंका जताई गई है।मंडलायुक्त कार्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दोनों मामलों की जांच, सरकारी भूमि की पैमाइश और कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बरेली मंडलायुक्त कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।धरने में ये लोग रहे मौजूद: इरशाद खान, जुबैर, बीयीशु दास, यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, शरीफ अब्बासी, भगवान दास, नूरुद्दीन, दिलशाद, प्रेमवती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


