सुरक्षा जवान 1300 और सुपरवाइजर पद 100 के लिए खंड विकास कार्यालय स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बदायूं 7 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (प्र 0 ) ने सभी खंड विकास कार्यालय अधिकारियों को आदेशित किया है अपने-अपने ब्लॉक में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए व उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ भर्ती अधिकारी प्रेम प्रकाश (9917529293) ने बताया कि इस शिविर में सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। उन्होने बताया कि ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0आई0एस0) जो एक सुरक्षा एजेंसी है जो भारत सरकार की पांचवी सबसे बड़ी रोजगार उपलब्ध कराने एवं 31वी सबसे बड़ी अपने कर्मचारियों को सुविधा देने वाली कंपनी बन 52 साल अपना पूर्ण कर चुकी है जो भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के अंतर्गत ही कार्यरत है जिसमे प्रशिक्षण के उपरांत चयनित उमीदवारों को 65 वर्ष कि स्थायी नियुक्ति सरकारी संस्थान गैर सरकारी संस्थान में प्रदान की जाती है शूरुआति वेतनमान सुरक्षा जवान 18000 – 24000 तथा सुरक्षा पर्यवेक्षक फायरमैन 20000 से 30000 जहाँ पी0 एफ0, ई0 एस0 आई0 बीमा एन्स्युरेंस,पेंशन,नौकरी के दौरान दो बच्चों को आई0 पी0 एस0 स्कूल में पढ़ाने की सुविधा और सिविल डिफेंस के तथा प्रशिक्षण क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में दी जाती है नौकरी के दौरान दुर्घटना होने और एक लाख से लेकर छः लाख तक सहयोग राशि प्रदान की जाती है उन्होने बताया कि ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ भारत लिमिटेड (एस0आई0एस0) द्वारा भर्ती कैंप सभी खंड विकास कार्यालय बदायूं जनपद में प्रातः 10.00 से 3.00 बजे तक भर्ती का आयोजन किया जायेंगा। उन्होने बताया कि जनपद के इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास/असफल , उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 167.5 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास, उम्र 21 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर हो, आवेदन कर सकते हैं। दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी के साथ उपस्थित होना है।
उन्होने बताया कि जिले के समस्त ब्लॉक परिसर में ’सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के चयन प्रक्रिया
भर्ती की तारीख इस प्रकार है
7 व 8 अंबियापुर तथा बिसोली ब्लॉक,
9 व 10 अक्टूबर को दहगवा तथा दातागंज ब्लॉक,
12 व 13 अक्टूबर इस्लाम नगर तथा जगत ब्लॉक,
14 व 16 अक्टूबर को म्याऊ तथा कादरचौक ब्लॉक,
17 व 19 अक्टूबर को सहसवान तथा सलारपुर
20 व 21 अक्टूबर को समरेर तथा उझानी ब्लॉक ,
22 व 23 अक्टूबर को उसवा तथा वज़ीरगंज ब्लॉक,
26 व 28 अक्टूबर को आसफपुर ब्लॉक परिसर,29 अक्टूबर जिला सेवा योजना कार्यालय बदायूँ में
सभी कैंप सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
अधिक जनकारी के लिए संपर्क करें
वरिष्ठ भर्ती अधिकारी प्रेम प्रकाश 9917529293



