बबराला में 26 अक्टूबर को आएंगे बाबा रामदेव
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला नगर के बीआरएसबीएस डिग्री कॉलेज में 24 से 26 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रांतीय आर्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में योगगुरु स्वामी रामदेव बाबा,गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और क्रांतिकारी संत स्वामी सच्चिदानंद शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान प्रतिदिन योगाभ्यास 51 कुंडीय यज्ञ और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।समापन अवसर पर 26 अक्टूबर को स्वामी रामदेव बबराला पहुंचेंगे।सुबह योग फिर विश्व कल्याण के लिए यज्ञ होगा।
उप प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा दयाशंकर आर्य ने बताया कि महासम्मेलन में प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा।इसके बाद सुबह 8 से 10 बजे तक 51 कुंडीय यज्ञ में विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी जाएंगी।सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।युवाओं को जागरूक करना सम्मेलन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को अलग-अलग तरीकों से भटकाया जा रहा है उन्हें जागरूक करना और गलत रास्तों पर जाने से रोकना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां जोरों पर हैं।प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी को लेकर जानकारी ली।उनके आगमन के लिए कार्यक्रम स्थल पर दो हेलीपैड भी बनाए गए हैं।उपजिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश वर्मा ने व्यवस्था का जायजा लिया।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




