बदायूं
Trending

सोशल मीडिया पर ओवरलोडिंग का स्टेटस लगाना पड़ा भारी, एआरटीओ ने ठोका ₹1.08 लाख का चालान

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बदायूं। जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाई के बीच एक मामला सामने आया, जिसमें वाहन स्वामी द्वारा धर्म कांटे की पर्ची के माध्यम से ओवरलोड वाहन के संबंध में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया गया I प्रकरण संज्ञान में आने के बाद एआरटीओ द्वारा संबंधित वाहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1,08,000 (एक लाख आठ हजार रुपये) का चालान किया गया।
परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित भार क्षमता से अधिक माल लादकर वाहन संचालित करना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ-साथ सड़कों एवं पुलों को भी नुकसान पहुँच सकता है।
एआरटीओ ने वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे वाहनों में निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही माल लादें तथा यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
परिवहन विभाग का संदेश: ओवरलोडिंग से बचें, सड़क सुरक्षा के नियम अपनाएँ और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!