दातागंज (बदायूं)
Trending

उसावां में हाइटेंशन लाइन की चपेट में मजदूर की मौत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांगी 20 लाख की सहायता

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

बदायूं,  उसावां में निर्माण कार्य के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर प्रमोद जाटव की मौत के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव गुरुवार को उसावां पहुंचे। उन्होंने मृतक की शवयात्रा में शामिल होकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष उसावां से वार्ता कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

 

अजीत यादव ने आरोप लगाया कि जिस मकान में निर्माण कार्य चल रहा था, वह भाजपा नेता एवं कोटेदार हरिराम गुप्ता का है। उनके अनुसार मकान का निर्माण 33 केवी बिजली लाइन के नीचे कराया जा रहा था और निर्माण के लिए बिजली विभाग की एनओसी तथा नगर पंचायत से नक्शा स्वीकृत होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कथित अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के मकान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कब चलेगा, योगी सरकार इसका जवाब दे।

 

उन्होंने मृतक के नाबालिग बेटे विक्रम के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की अंतरिम सहायता, शिक्षा का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने तथा बिजली विभाग सहित अन्य योजनाओं से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। साथ ही 33 केवी लाइन के नीचे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!