आसफपुर (बदायूं)
Trending

सरकारी हैंड पंप का पाइप फटने से ग्रामीण कीचड़ से परेशान

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय खंड विकास कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने लगे सरकारी हैंड पंप का प्लास्टिक का पाइप फटने से ग्रामीण , दुकानदार , स्कूली बच्चे व राहगीर कीचड़ में होकर निकलने को मजबूर हैं स्थानीय ग्रामीणों व वरिष्ठ नागरिक बाबू राम मौर्य ने बताया कि विकास खंड आसफपुर में खंड विकास कार्यालय के सामने चंद कदमों की दूरी पर लगा सरकारी हैंड पंप के पानी का पाइप पिछले कई महीनों पहले फट चुका है जिससे ग्रामीण , राहगीर व स्कूली बच्चे कीचड़ में निकलने को विवश हैं , ग्रामीण वरिष्ठ नागरिक बाबूराम मौर्य की माने तो यहां पर खंड विकास कार्यालय पर प्रति दिन लगभग सैकड़ों की तादायत में सरकारी काम काज के लिए लोगों का आना जाना बना रहता है व उच्च अधिकारी भी यहां होकर गुजरते रहते हैं पर इस जनहित के कार्य को लेकर आज तक किसी का ध्यान इस सरकारी हैंड पंप के टूटे हुए पाइप की ओर आकर्षित नहीं हुआ ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!