बिसौली
Trending

सड़क पार कर रहे व्यक्ति बाइक की चपेट आने से हुआ घायल

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली में बाइक की जोरदार टक्कर से सड़क पार कर रहा व्यक्ति गंभीर घायल, सीएचसी में उपचार जारी

 

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर बिहारीपुर गांव के पास शनिवार शाम 6:00 बजे करीब सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, मुनेश पुत्र कल्लू निवासी धर्मपुर बिहारीपुर गांव के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल मुनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सक द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!