आसफपुर (बदायूं)
Trending
अवैध रूप से बिना बोर्ड के चलाए जा रहे निजी क्लिनिक पर स्वास्थ्य का चला हंटर , क्लीनिक सील, संचालक मौके से फरार
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – बदायूं जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बीते दिन मंगलवार को विकास खंड आसफपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान गांव द्वंदपुर में आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर स्थित बिना बोर्ड लगा एक निजी क्लिनिक पर विधिक कार्यवाही कर सील किया गया ।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की सक्रियता के चलते चेकिंग अभियान के दौरान आसफपुर क्षेत्र में निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा रहा ।
इस दौरान क्षेत्र में निजी अस्पतालों ताला बंदी देखने को मिली ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह विधिक कार्यवाही मंगलवार को हुई ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

