बिसौली
Trending

नगर पालिका सभागार में राष्ट्रीय जनगणना के सुचारू संचालन के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली। नगर पालिका सभागार में राष्ट्रीय जनगणना के सुचारू संचालन के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंगलवार को कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक सोहेल अग्रवाल एवं ओमवीर द्वारा उपस्थित कर्मियों को जनगणना से जुड़े तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील राष्ट्रीय कार्य है। इसमें हर एक नागरिक की सटीक जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है। उन्होंने प्रगणकों को डिजिटल ऐप और प्रपत्र भरने की बारीकियों को समझाया, ताकि फील्ड में काम करते समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो। इसके साथ ही लोगों से शिष्टतापूर्वक व्यवहार करने और डेटा की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनगणना लिपिक राजीव कुमार, डा. अर्चना वार्ष्णेय, मचिन मिश्रा, मधुकर उपाध्याय, हरपाल सिंह, राहुल वार्ष्णेय, अजीत, मनोज सक्सेना आदि प्रगणकों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!