दातागंज एसडीएम, सीओ और अलापुर थाना अध्यक्ष सनी चौधरी ने किया अलापुर रामलीला मेले का औचक निरीक्षण
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

संवाददाता हुकुम सिंह
अलापुर :-अलापुर क्षेत्र में होने वाले प्रसिद्ध अलापुर रामलीला मेले में सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कमर कस ली है इसी क्रम में दातागंज के उपजिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्र अधिकारी (सीओ) दातागंज और अलापुर थाना अध्यक्ष सनी चौधरी ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से मेला परिसर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था, लगने वाली दुकान और आम जनता की सुरक्षा, तथा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के इंतजामों की बारिकी से समीक्षा की।
अधिकारियों ने मेला कमेटी के सदस्यों और मौजूद पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और मेला परिसर के हर कोने पर सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।
अधिकारियों ने मेले में सजने वाले स्टालों और दुकानों का जायजा लिया और दुकानदारों से शांतिपूर्वक व्यापार करने तथा किसी भी तरह की
समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। इस मौके पर मेला कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय संभ्रांत नागरिक और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

