बिसौली
Trending

जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने बनाई रंगोली

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

*बिसौली।* सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में शनिवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

जिला विद्यालय निरीक्षक, बदायूँ के आदेश पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला, निबंध, स्लोगन, क्विज, वाद-विवाद एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनगणना का संदेश दिया। बच्चों ने रंगोली के माध्यम से “मेरी गिनती, मेरी पहचान” का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक में बताया गया कि जनगणना में सही जानकारी देना हर नागरिक का कर्तव्य है।

 

कार्यक्रम में जनगणना नोडल अधिकारी नीरज चौहान, रामौतार मौर्य एवं अनमोल उपाध्याय ने बच्चों को जनगणना के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना से ही देश की जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास की योजनाएं बनती हैं, इसलिए इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि जागरूक बच्चे ही जागरूक समाज बनाते हैं। कार्यक्रम में विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!