बिसौली
Trending

नगर के डी पॉल स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, के साथ मनाया गया।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली। डी पॉल स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी, प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस, सहायक अध्यापक अखिलेश मिश्रा, प्रखर रस्तोगी एवं लूसी मैम द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके जीवन को नई दिशा देने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें अपने जीवन में अनुशासन, संस्कार, मेहनत और अच्छे विचारों को अपनाते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन के अनुभवों, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!