बिसौली
Trending
दिल्ली में मंत्री संदीप सिंह व सौरभ सिंह के भव्य विवाह समारोह में शामिल हुए बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य समेत कई दिग्गज नेता
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘ के पौत्र तथा पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ के सुपुत्र, उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह (संग मेघना चौधरी) और उनके अनुज सौरभ सिंह (संग अंतरा त्यागी) के भव्य वैवाहिक समारोह का आयोजन दिल्ली में किया गया।
इस मांगलिक उत्सव में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, दातागंज विधायक राजीव सिंह ‘बब्बू भैया’, राज्यपाल संतोष गंगवार सहित देश व प्रदेश की तमाम प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने समारोह में पहुंचकर दोनों नवदंपतियों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।


