बदायूं
Trending

सैजनी के विनोद राठौर बने पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज (बदायूं)। दातागंज क्षेत्र के ग्राम सैजनी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद राठौर को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

नियुक्ति के बाद विनोद राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आम जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विनोद राठौर की नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिले में और अधिक सक्रिय होकर कार्य करेगी तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!