बिसौली
Trending

शादी से इंकार करने पर युवक नें दी तेजाब या जहर पिलाकर मारने की धमकी, घर में घुसकर कपड़े फाड़कर रेप करने की कोशिश, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

सनसनीखेज वारदात:

 

शादी से इनकार पर युवती को घर में घुसकर पिलाया तेजाब, हालत गंभीर,​ बिसौली की नूरइलाही कॉलोनी की घटना, विरोध करने पर आरोपी ने की जबरदस्ती

​दबंगई : शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, दीं धमकियां

​इलाज : मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है पीड़िता

 

​बिसौली संवाददाता ।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के मोहल्ला नूरइलाही कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक सिरफिरे युवक ने घर में सो रही युवती के साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर उसे जबरन तेजाब पिला दिया। गंभीर हालत में युवती को इलाज के लिए मुरादाबाद के टीएमयू (TMU) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की बहन की तहरीर पर मामला दर्ज कर जाँच कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

वही ​शादी न करने पर दी थी जान से मारने की धमकी

 

​नूरइलाही कॉलोनी निवासी प्रार्थिनी गुड़िया ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी इरफान पुत्र अब्दुल हसन उनकी बहन आजरीन को पिछले कुछ समय से फोन कर शादी करने का दबाव बना रहा था। शादी न करने पर उसने खुद को या आजरीन को जहर या तेजाब पिलाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आजरीन ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

 

​सुबह तड़के घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

 

​आरोप है कि बीती 14 जून की सुबह करीब 5 बजे, जब आजरीन अपने घर में सो रही थी, तभी आरोपी इरफान दीवार लांघकर घर में घुस आया। उसने आजरीन के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। जब आजरीन ने इसका कड़ा विरोध किया और संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया, तो बौखलाए इरफान ने उसके मुंह में जबरन तेजाब डाल दिया।

​तेजाब पेट में जाते ही युवती तड़पने लगी और उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग जाग गए। भीड़ को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में पीड़िता को चंदौसी के सम्राट मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए उसे टीएमयू अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।

 

​शिकायत करने गए परिवार को लाठी-डंडों से पीटा

 

​वारदात के बाद जब पीड़िता की मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची, तो आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी के पिता अब्दुल हसन, माता, भाई शकील और बहन याशमीन व मुस्कान लाठी-डंडे लेकर पीड़िता के घर पर चढ़ आए। उन्होंने पीड़िता के परिवार को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा और धमकी देते हुए कहा, “अगर इरफान से शादी नहीं करेगी तो जिंदा नहीं रहेगी, इसी तरह तड़प-तड़प कर मरेगी।”

 

​पुलिस कार्रवाई :

 

घटना के संबंध में पीड़िता की बहन गुड़िया ने 15 जुलाई को बिसौली कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!