मिश्रित आबादी से जुड़े दबतोरा गांव के लोग दो गुटों में लामबंद, बारहवफात त्योहार की सजावट को लेकर विवाद पहले ही शुरू , दो समुदाय से जुड़ा है मामला , पुलिस प्रशासन की पूरे मामले पर पैनी नजर
बिसौली /दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट
बिसौली । तहसील बिसौली क्षेत्र से जुड़े मिश्रित आबादी वाले गांव दबतोरा में आगामी 26 अगस्त को बारहवफात त्योहार की सजावट को लेकर दो समुदाय के लोग लामबंद होना शुरू हो गए । एक पक्ष गांव की गलियों को सजावट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग करने लगा है जिससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया है । बता दें दबतोरी क्षेत्र की मिश्रित आबादी से जुडी ग्राम पंचायत संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर के एक समुदाय के लोग बारहवफात के त्योहार पर पूरे गांव की गलियों और अपने घरों को उच्च कोटि की सजावट करके दूल्हलन की तरह सजाते हैं । पूरे गांव की गलियों में कारपेट भी बिछाया जाता है। इसके साथ ही हाल के कुछ वर्षों से मिश्रित आबादी से जुड़े दबतोरा गांव के एक समुदाय के लोग इसी तरह गलियों की सजावट घरों के साथ करना शुरू कर दिया है । बीते बर्ष इस गांव के लोग सजावट के दौरान एक ट्रेक्टर फंसने पर विरोध पर उतर आए और तहसील पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बैठाकर सुलहनामा करा दिया और फिर उस त्योहार पर सजावट की गई । समझौता में यह तय किया गया कि गलियों को बंद नहीं किया जाएगा और सजावट करते समय ऊंचाई रखी जाएगी जिससे किसी को आने जाने में दिक्कत ना हो सके । लेकिन इस बार एक समुदाय विशेष के लोगों ने आगामी बारहवफाद त्योहार 26 अगस्त की तैयारियां अभी से शुरू कर दी और सजावट के लिए एक दूसरे समुदाय के व्यक्ति को एक लाख में लगभग ठेका दे दिया । जब कुछ लोगों को इस बात का पता चला तो दूसरे समुदाय के लोग भी बिरोध करते हुए लामबंद होना शुरू हो गए । आगामी त्योहार पर सजावट पर बादल मंडराते देख एक समुदाय के लोग तहसील प्रशासन से मिले और पूरे मामले से अवगत कराया । दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरे मामले पर पैनी नजर रखना शुरू कर दिया और खुराफातियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया।
वर्जन – दबतोरा गांव में बारह बफाद के आगामी त्योहार की सजावट गलियों को लेकर दो समुदाय के लोगों का विवाद उनके संज्ञान में आया है । सीओ बिसौली को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है । दो दिन बाद दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों के बीच बैठाकर मनमुटाव दूर कारयेगे। यदि किसी तरह खुरापाती गांव की शांति में खलबली पहुंचायेंगे तो उन्हें बख़्श नहीं जाएगा ।
प्रियंका गोयल एसडीएम बिसौली
