यूपी
Trending

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत, एक साथी की भी गई जान

बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व सांसद और माफिया डॉन अतीक अहमद के सबसे छोटे एवं पांचवें बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके एक साथी सोनू की भी मौके पर ही जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ प्रयागराज से क्रेटा कार से झांसी जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था। इसी दौरान पूंछ थाना क्षेत्र के पास झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

 

हादसे में अबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे की खबर फैलते ही प्रयागराज सहित कई क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!