सरकारी नल से पानी भरने पर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, दो लोग हुए चोटिल
बिसौली / दबतोरी से विजयभान सिंह की रिपोर्ट
बिसौली । कोतवाली बिसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर मई में बुधवार को सरकारी हैंड पंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों के लोगों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई । इस मारपीट में एक पक्ष का रति राम उम्र 45 और दूसरे पक्ष का रवि उम्र 21 बर्ष नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्ष एक ही विरादरी के है लेकिन एक पक्ष जाति सूचक शब्द के साथ गाली गलोच का भी आरोप लगा रहा है । घायलों में रति राम के सिर में चोट लग जाने के कारण गम्भीर हालत बनी हुई है । दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गम्भीर आरोप लगाकर थाना बिसौली पुलिस को तहरीर गुरुवार को दे दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में कोई अभियोग पंजीकृत नहीं किया था । घायल रति राम ने बताया कि थाना पुलिस जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है । उधर इस मामले में ग्रामीणों से जानकारी ली तो बताया की इस नल पर एक पक्ष के लोग देखरेख के साथ साफ सुथरा रखते हैं लेकिन दूसरे पक्ष के युवक ने नल पर गंदगी फैलाना शुरू कर दी और इसी को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई ।

