बिसौली

बोर्ड परीक्षा 2026 इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले टॉप चौथे नम्बर पर आये छात्र उदित सक्सेना को त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में सम्मानित किया गया l

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली तहसील के त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में बोर्ड परीक्षा 2026 में जनपद की टॉप 10 सूची में शामिल चौथे नंबर पर आए उदित सक्सेना पुत्र संजीव सक्सेना को विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल, प्रधानाचार्य श्रीमती आरती गुप्ता ब समस्त स्टाफ ने फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया, एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, इस अवसर पर विद्यालय में हाई स्कूल में टॉप 10 की सूची में शामिल आरती,अनुज राघव, नीतू,नरवीर,सुदमा,दिव्या दिवाकर,बॉबी, मोनू धनगर, गोरी पाल,सपना, विजयपाल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय की टॉप 10 सूची में शामिल उदित सक्सेना,अनुप्रिया मैथिल,सोमेश, सोमबीर,विकास,प्रियांशी,अभय कुमार, दीपक शर्मा,रामू,सौदान सिंह, विशाल यादव इत्यादि को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल ने संबोधित करते हुए कहा कि यह आप सभी का उत्तीर्ण होने का कारण आपकी मेहनत आपकी लगन है जो बच्चे कम नंबर से उत्तीर्ण हुए हैं वह मायूष ना हो भविष्य में कठोर परिश्रम करे और अच्छे अंक प्राप्त करें ऐसी हमारी शुभकामनाएं हैं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री मती आरती गुप्ता ने सभी छात्रों का हौसला बढ़ते हुए कठोर परिश्रम एवं लगन की सलाह दी और अनुशासन में रहने की सलाह दी उन्होंने कहा अनुशासन हमको सदमार्ग दिखता है अनुशासन हमको ऊंचाइयों पर पहुंचाता है अनुशासन ही वह कड़ी है जिससे हमारा भविष्य बना सकता है और बिगाड़ सकता है तो हमको अनुशासन में रहना चाहिए ,अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए, गुरुओं का सम्मान करना चाहिए l इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान की प्रवक्ता कंचन धनगर ने किया इस मौके पर शशि दक्ष,अर्पणा शर्मा,चांदनी, सलोनी शर्मा, साक्षी मिश्रा, रेनू गुप्ता,पायल,संध्या, नेहा पाल,उमेश चंद्र पाल,अंकित शर्मा,चंद्रेश दिवाकर,प्रवीण शर्मा, अभिषेक शर्मा,हर्ष गुप्ता,मुनीष चंद शर्मा इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!