बदायूं
Trending

श्मशान घाट के पास पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक, क्षेत्र में सनसनी

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

बदायूँ। थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में रविवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवक का शव श्मशान घाट के पास सड़क किनारे लगे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम जमालपुर निवासी शिवम (20 वर्ष) पुत्र कृष्ण पाल रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे श्मशान घाट के निकट सड़क किनारे लगे एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सबसे पहले वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ी, जिसके बाद गांव में घटना की सूचना तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से युवक के शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों के संबंध में अधिक स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर रही है तथा घटना से जुड़े तथ्यों का संकलन किया जा रहा है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!