दातागंज (बदायूं)
Trending

हार के बाद भी जनता के बीच सक्रिय रहे पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, सुनीं जनसमस्याएं

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपनी नियमित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके कार्यालय पहुंचे और सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने एक-एक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद भी उन्होंने जनता से दूरी नहीं बनाई। उनका कहना था कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहा हो, धर्मेंद्र शाक्य लगातार क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व विधायक अपने कार्यालय पर नियमित रूप से लोगों की शिकायतें सुनते हैं। इसके अलावा वे समय-समय पर गांवों का भ्रमण कर भी लोगों से संवाद करते हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हैं। लोगों का कहना था कि जनसेवा के प्रति उनका यही समर्पण उन्हें क्षेत्र की जनता से लगातार जोड़े हुए है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव तक सीमित नहीं होता, बल्कि जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह आगे भी पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!