Uncategorized

खेतिहर इलाके में भारी मात्रा में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष।

फैजगंज बैहटा – पिसनहारी गांव में भारी मात्रा में गोवंशीय पशुओं को काट कर ले गए गो तस्कर सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

हम आपको बता दें कि जनपद बदायूं फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के पिसनहारी गांव के जंगल मे भारी मात्रा में गोवंशीय पशुओं को काट कर ले गए गो तस्कर। वहीं जब जंगल मे खेतों में ग्रामीणों ने भारी मात्रा में गोवंशीय पशुओं के अवशेष देखे तो बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और पुलिस को सूचना दी वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है वहीं घटनास्थल पर सूचना मिलते ही नायाब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए और वहीं हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ता शुभम पाराशरी ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही की वजह से गो तस्करों द्वारा भारी मात्रा में गो तस्करी की गई है। हिंदूवादी संगठनों ने घटना का जल्द खुलासा कर ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!