बदायूंबिसौली

पुलिस चौकी के बगल में कूमिल लगा के चोरी, फड़ विक्रेता का मूंगफली,चना साफ।

बिसौली

नगर स्थित मुख्य कस्बा पुलिस चौकी के रोज़लगने वाले पहरे से चंद कदमों की दूरी पर एक फड़ विक्रेता जुल्फिकार पुत्र सत्तार का खोका नुमा दुकान है जिसमें बीती रात कूमिल लगाकर चोरी कर ली गई। सुबह जब पता लगा तो गरीब फड़ दुकानदार के होश उड़ गये। चोरों के हौसले की भी दाद देनी पड़ेगी कि कस्बा पुलिस चौकी से मात्र  चंद कदमों की दूरी पर दुकान में  कुमिल लगा कर चोर मूंगफली के कट्टे,चना,परमल लेकर रफूचक्कर हो गये। सवाल पैदा होता है कि,जब पुलिस चौकी के समीप  के दुकानदार सुरक्षित नहीं है तो अन्य की क्या कल्पना की जा सकती हैं।जहां पर 24 घंटे पुलिस का पहरा  रहता है और चौकी इंचार्ज का आवास भी वही है इसके बावजूद भी चौकी क्षेत्र में चोरी हो जाना पुलिस के रात्रि गश्त और चौकी के 24 घंटा रहने वाले पहरे पर प्रश्नचिंह लगाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!