बदायूं
अनिक ने कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों व छोटे बच्चों को बांटे ऊनी वस्त्र
बदायूँ। गत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी अनिक महिला समाज कल्याण समिति द्वारा ज़िला कारागार बदायूँ में सरोजिनी नायडू वार्ड महिला कक्ष में निरूद्ध महिला बन्दी एवं महिला कैदियों के लिए ऊनी शॉल व उनके साथ रह रहे छोटे बच्चों के लिए नये ऊनी वस्त्र, बिस्किट आदि वितरित किये। अनिक महिला समाज कल्याण समिति की संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा देवी एडवोकेट ने महिला बंदियों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया समिति वर्ष 2007 से निरंतर प्रत्येक वर्ष ज़िला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे छोटे बच्चों के लिए ठंड से बचाव हेतु ऊनी शॉल, वस्त्र, मोजे, बिस्किट आदि की व्यवस्था करती है।
इस मौके पर कृष्णा देवी एडवोकेट, कारापाल कुंवर रणजय सिंह, , उप जेलर अनन्या अत्री आदि मौजूद रहे।




