बदायूं

किसी मतदाता का नाम न हटने पाए: ओमकार सिंह*

बदायूं: आज दिनांक 01 दिसंबर 2025 को 116 शेखुपुर विधानसभा के बीएलए 2 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें बीएलए 1 ओमकार सिंह ने बीएलए 2 को प्रशिक्षण दिया एवं सचेत होकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर के कार्यों की निगरानी करें एवं किसी मतदाता का नाम न हटने पाए ओमकार सिंह ने बीएलए 2 को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा, “कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं — हमें गांव स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा।” यह प्रशिक्षण सिर्फ एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि संगठन की आत्मा को मजबूत करने का एक निरंतर अभियान था। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य, निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा नेतृत्व का निर्माण, कार्यकर्ता संगठन की नींव और निरंतर प्रशिक्षण एक मजबूत संगठन की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि जब हर कार्यकर्ता प्रशिक्षण से सीखी बातों को अमल में लाएगा, तभी संगठन की जड़ें मजबूत होंगी और कांग्रेस का समर्थन आधार बढ़ेगा। इस अवसर पर इखलास हुसैन ने संचालन किया बीएलए 2 प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से 116 शेखुपुर विधानसभा के बीएलए 2 मौजूद रहे जिसमें छोटे लाल, राजाराम, कमल प्रताप सिंह, तेजेंद्र पाल कश्यप, राघवेंद्र सिंह सोलंकी, वेदपाल, नेत्रपाल सिंह सोलंकी, सुरेश, महिपाल, सुधीर कुमार, मुकेश गौड़, मुजाहिद रजा, अशफाक, फहीम मियां, रियासत ठेकेदार मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!