बदायूंबिसौली

नायब तहसीलदार ने क्षेत्रीय भ्रमण कर गौ वंशों को ठंड से बचाव के आवश्यक इंतजामात करने के दिए निर्देश

बिसौली ( बदायूं ) – बेहद ठंड के प्रकोप के चलते बिसौली नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने राजस्व टीम के साथ तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा पाठक , हुसैनपुर , नागपुर , नूरपुर आदि गांव में गौशालाओं का निरीक्षण किया ।
इस दौरान नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने सभी गौशालाओं के सम्बंधित केयर टेकरों व जिम्मेदारों को गौवंशों को ठंड से बचाव रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।
हम आपको बता दें कि शीत लहर के चलते आम जन व गौवंशों के रख रखाव के लिए तहसील प्रशासन बेहद फिक्रमंद नजर आया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!