बदायूं
Trending

*जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति तथा हब फॉर इम्पावरमेंन्ट के कार्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान कार्मिको के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार द्वारा योजनाओं की समीक्षा*

जिला बाल संरक्षण अधिकारी अभय कुमार द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई ,बाल कल्याण समिति तथा हब फॉर इम्पावरमेंन्ट के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त कार्मिक उपस्थित मिले तथा कार्यालय मे साफ-सफाई पायी गयी। कार्मिको को निर्देशित किया गया कि कार्यालय में समय से उपस्थित रहे तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जायें। जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में समस्त कार्मिको के साथ योजनाओं की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा योजनाओं के लम्बित आवेदनों का तत्काल रुप से निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार को जिला निरीक्षण समिति द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण कराये जाने के साथ-साथ ब्लॉक तथा तहसील व नगर पंचायत/नगर पालिका स्तर पर विभाग से सम्बन्धित अधिनियम व योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा कैम्पों के साथ-साथ बाल संरक्षण से सम्बन्धित बैठक/कार्यशाला कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण तथा समीक्षा के दौरान अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति नन्दकिशोर पाठक सदस्य सविता मालपाणी,संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, परामर्शदाता मायावती, सह आकडा प्रविष्ट प्रचालक रोहित भारती, लेखा सहायक मो0 फाइज, डॉटा इन्ट्री ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार, आउटरीच कार्यकर्ता शिवओम मिश्रा, एम0टी0एस रामकिशोर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!