बदायूंबिसौली
Trending

दावत खाने जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में हुई मौत,, एक घायल 

बिसौली – शनिवार को ननिहाल में दावत खाने जा रहे बाईक सवार युवक अचानक काल की गाल में समा गया एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

हम आपको बता दें कि शनिवार शाम जनपद बदायूं के थाना उघेती क्षेत्र के स्वरूपपुर गांव के पास दो बाईकों की जोरदार हुई टक्कर जिसमें एक युवक की हुई मौत एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जानकारी के अनुसार मलकीत पुत्र रघुवीर निवासी रियोनाई थाना उघेती अपनी ननिहाल दावत खाने जा रहा था। जैसे ही वह स्वरूपपुर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मलकीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार धीरज पुत्र मैकू लाल निवासी ग्राम कोट गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना उघेती इंस्पेक्टर ऋषि पाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल प्रभाव से घायल धीरज को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक मलकित के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । घटना की जानकारी मिलते ही मृतक व घायल के परिजनों में कोहराम मच गया और रोते विलखते बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे वहीं गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!