बिसौली

बिसौली नवागत एसडीएम ने संभाला कार्यभार, जन समस्याओं को प्राथमिकता देने का दिया आश्वासन

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली में नए एसडीएम ने संभाला कार्यभार, जन समस्याओं को प्राथमिकता देने का दिया आश्वासन

हम आपको बता दें कि बिसौली नगर में स्थानांतरित होकर आए नए एसडीएम श्री आश्रित साखमुरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद स्पष्ट किया कि वह शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करेंगे और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली जिम्मेदारी आमजन को राहत पहुंचाना है और इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने यह भी बताया कि राजस्व, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!