आरोग्य मेला शिविर में लगभग 40 रोगियों ने अपना निशुल्क मेडिकल परीक्षण करवाया व निशुल्क दवाइयां प्राप्त की
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – रविवार को क्षेत्र के गांव मोहकमपुर में स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन पर आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह की चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर परिनिका शुक्ला व डाक्टरों की टीम ने आरोग्य मेला शिविर लगाया जिसमें गांव मोहकमपुर , दबथरा , मलखानपुर , सहावर , हरदासपुर , रतन पुर , ठिरिया आदि गांव के पहुंचे लगभग 40 लोगों ने अपनी निशुल्क जांच कराकर दवाइयां प्राप्त की ।
यह आरोग्य मेला रविवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सुचारू रहा । इस दौरान फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार गुप्ता , लेब टेक्नीशियन अमित कुमार ,ए एन एम शाबिया परवीन , हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर परिणिका शुक्ला ने दी ।




