बदायूं

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी पुनः  प्रवाहित नहीं होने देंगे, मजबूती के साथ करेंगे लोकतांत्रिक संघर्ष- ओमकार सिंह

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूं, – सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में पुनः उझानी नगर पालिका का दूषित पानी बाईपास पर पुलिया बनाकर ग्राम नरूऊ ,मलिकपुर ,अचौरा और मीलालनगला में प्रवाहित करने की योजना का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने और कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार प्रशासन हमारे ग्रामों में दूषित जानलेवा पानी पुनः प्रवाहित नहीं कर सकता, बदायूं प्रशासन ने  उच्च न्यायालय में यह जवाब दाखिल कर कहा है कि दूषित पानी की समस्या के निराकरण लिए कार्य योजना बनाकर सरकार को भेज दी गई है जिसमें कि उझानी नगर पालिका का दूषित पानी सीधा भैंसोर नदी में जाकर प्रवाहित होगा और बजट आवंटित होने के बाद कार्य योजना लागू हो जाएगी।

उपस्थित ग्रामीण और कांग्रेसियों चुन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की उझानी नगर पालिका के दूषित पानी से ग्राम नरूऊ में सारे हैंड पाइपों का पानी पीने योग्य नहीं रह गया था और जल निगम अधिकारियों में जाकर खुद नालों पर लाल रंग से क्रॉस कर उनको प्रतिबंधित किया था और पूरे गांव में 40% लोग इस दूषित पानी के कारण पीलिया की बीमारी से ग्रस्त थे कई बच्चे और पशु दूषित पानी के कारण मर गए थे जिसके कारण ग्रामीणों एवं कांग्रेसियों ने 25 अगस्त 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक पूरे 103 दिन धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया था एवं विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए माननीय उच्च न्यायालय में भी जनहित याचिका दायर की थी जनहित याचिका 2378./2025 में सक्षम अधिकारियों को  उच्च न्यायालय द्वारा भी निर्देशित किया गया था की इन ग्रामों में दूषित पानी प्रवाहित ना हो, अब नरुऊ गांव बाईपास पर प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा गांव में दूषित पानी प्रवाहित करने के लिए पाइप डालकर पुलिया बनाने की योजना बनाई जा रही है जिसका की हम लोग लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करते हैं और प्रशासन से मांग करते हैं कि एसटीपी का जो प्रोजेक्ट (जिससे कि दूषित पानी भैंसोरा नदी में जाकर गिरेगा) न्यायालय में दाखिल किया गया है उसको बनवाकर जल्द से जल्द लागू किया जाए, उन्होंने कहा कि अगर पुलिया बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित पानी भेजा गया तो स्थानीय ग्रामीण एवं कांग्रेसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए संघर्ष करने को बाध्य होंगे।

धरना स्थल पर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा की प्रशासन ने 29 दिसंबर 2025 को सभी आंदोलनकारीयो से वादा किया था कि जल्द से जल्द एसटीपी प्लांट लागू होगा और यह पानी आपके ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जाएगा परंतु बाईपास के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा गांव के बाहर पुलिया बनाकर पानी प्रवाहित करने के लिए जगह छोड़ी जा रही है जिसका कि कांग्रेस विरोध करेगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव एवं सदस्य जिला पंचायत रजनी सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरव सिंह राठौर ने कहा की अब हम इस दूषित पानी को इन ग्रामों में प्रवाहित नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए हमें कितना भी बड़ा संघर्ष करना पड़े।

धरना स्थल पर ग्रामीण छोटे लाल जाटव, नेपाल सिंह सोलंकी, कमल प्रताप सिंह, राजाराम जाटव एवं अन्य ग्रामीणों ने कहा की हम आप किसी कीमत पर अपने गांव में दूषित पानी प्रवाहित नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए हमें अपनी जान ही क्यों ना देना पड़े।

धरना स्थल पर भगवान दास, चंद्र सेन, तिलकचंद, कृपाल, गणेश, अशोक कुमार, रामस्वरूप ओमवीर, हरी बाबू,सोनपाल ,मोतीराम सत्यवान, गंगा सिंह, राहुल, वीर सिंह, जगपाल राजपाल यादव, बलबीर सिंह महेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह,जुगल किशोर सत्यवीर,बन्ने खां,मुन्ना लाल नेकसू प्रमोद कुमार, आदित्य कुमार आदि कांग्रेसी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!