बदायूं के सैजनी HPCL प्लांट के हाउसकीपर ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, घर में मचा कोहराम , शव पोस्टमार्टम को भेजा।
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
बदायूं के मुसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव में एक 32 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र छोटे लाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रवि मूल रूप से बदायूं जिले के सहसवान कस्बे के बजरिया मोहल्ले का निवासी था, लेकिन जन्म से ही वह सैंजनी गांव में रह रहा था।
दरवाजा तोड़कर देखा तो लटका मिला शव……
परिजनों ने बताया कि सुबह से रवि कमरे से बाहर नहीं निकला था। काफी देर तक आवाज न आने पर स्वजन और गांव के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर दरवाजा खोला गया तो रवि फंदे से लटका हुआ मिला। आनन-फानन में उसे उतारकर स्वजन जिला अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मुसाझाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
चार बच्चों का पिता था रवि……
परिजनों के मुताबिक रवि कुमार HPCL प्लांट में हाउसकीपर के पद पर काम करता था। घर में उसकी पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी हैं। घर का खर्चा भी उसी की कमाई से चलता था।
रवि के चाचा ने बताया, “वह शांत स्वभाव का था। काम पर जाता था और समय से घर आ जाता था। हमें नहीं पता कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।”
घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वाइट – मृतक का ममेरा भाई अमित कुमार

