आउटसोर्सिंग विद्युत संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – पूर्व नोटिस के तहत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय बिसौली के समक्ष आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों ने एकत्रित होकर आज सुबह 10:00 बजे से नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा संविदा कर्मचारियों के साथ दमनकारी नीति को अपनाकर शोषण किया जा रहा है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि परीक्षण के नाम पर संविदा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का जो षड्यंत्र चल रहा है संगठन ऐसा कभी नहीं होने देगा वही जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार जिला महामंत्री जापान सिंह ने संविदा कर्मचारियों को संबोधित किया अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार सिंह के साथ 8 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर देर शाम तक वार्ता चली जिस पर वार्ता सौहार्दपूर्ण वर्णतावरण में संपन्न हुई और आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों के प्रति विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाइयों को वापस लेने पर सहमति बनी इस दौरान धरने में विपिन कुमार सिंह राठौड़, पवन पटेल, विवेक शर्मा, मुकेश कुमार, अभय सिंह, कृपाल सिंह यादव, अमर सिंह, प्रेमपाल प्रजापति आदि सैकड़ो की संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे



