विधवा बहू के खाते से ससुर ने एटीएम से उडाए 5 लाख , देवर भी रकम निकलवाने में रहा शामिल,
बिसौली / दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट
.
दबतोरी । कोतवाली बिसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंथरा की विधवा महिला ने पूनम ने बिसौली प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर ससुर और देवर पर एटीएम से उसके खाते से कृषक दुर्घटना की अनुदान राशि निकालने का गम्भीर आरोप लगाया है। पीड़ित पूनम ने आरोप लगाया है कि उसके पति ग्रीश कुमार की 10 जुलाई बर्ष 2025 को एक सड़क दुघर्टना में मौत हो गई । पीड़ित महिला ने कृषक सड़क दुघर्टना बीमा लेने के अपना खाता खुलवाकर आवेदन किया था । इस खाते में डीएम बदायूं की स्वीकृति मिलने पर गत माह उसके खाते में 5 लाख की धनराशि पहुंच गई लेकिन उसके ससुर और देवर ने उसको गुमराह कर एटीएम जारी करा लिया और खाते में देवर ने अपना मोबाइल नंबर जुड़वाकर पिन कोड तैयार कर अनुदान में मिली धनराशि धीरे-धीरे निकाल ली । जब महिला बैंक पहुंची तो उसमें शाखा कर्मचारियों से जानकारी ली तो उन्होंने खाते से धनराशि निकलने की पूरी जानकारी देकर लौटा दिया । महिला ने अपने सास और ससुर समेत अन्य लोगों पर मारपीट के गम्भीर आरोप भी लगाए हैं । कोतवाल बिसौली कमलेश मिश्रा ने ने शिकायती पत्र पर हल्का दरोगा को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं ।


