उसहैत
Trending

रोटावेटर में फंसकर युवा किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम साड़ी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम साड़ी निवासी अक्षय (20) पुत्र ओम सिंह कश्यप ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी कारणवश उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। गिरते ही वह ट्रैक्टर के पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही उसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान अक्षय पुत्र ओम सिंह कश्यप, निवासी ग्राम साड़ी, थाना उसावां, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!