आसफपुर (बदायूं)
Trending

सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाया जा रहा मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ( ग्रामीण) तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन गुरुवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार , यशवंत सक्सेना , रूपेंद्र पटेल , दलवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई ।

इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड म्याऊं , जगत , व इस्लामनगर तथा संभल जिले के विकास खंड पंवासा , रजपुरा ,संभल व गुन्नौर क्षेत्र के दलीप सिंह , रविन्द्र सिंह , साक्षी , सुनीता , भूपेंद्र सिंह , वेदपाल , ममता यादव , धर्मवीर सिंह , प्रहलाद यादव , रतन कुमार , सुरेश कुमार , अंजली गौतम , गुलाब सिंह , सुभाष चंद्र , राजेंद्र सिंह , हरिओम ,चमन लाल शर्मा ,अमन गुप्ता , अशोक कुमार ,मनोज कुमार , विनीत कुमार ,दुर्वेश कुमार , नीतू , ब्रजवती , यशपाल सिंह , वंदना , विनय शर्मा व सुनीता आदि मौजूद रहे ।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभ कामनाएं दीं।

यह कार्यक्रम 30 अगस्त 2026 से 03 सितंबर 2026 तक विधिवत सुचारू रहा ।

इस कार्यक्रम में संस्थान के आकाश कुमार , साहिल यादव , रामगोपाल कश्यप , बीरेंद्र कश्यप आदि से सहयोग किया ।

यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!