आसफपुर (बदायूं)
Trending

सोशल ऑडिट विषयक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किए 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया जा रहा विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी ( ग्रामीण ) अधिनियम 2025 के तहत सोशल ऑडिट विषयक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन मंगलवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मास्टर ट्रेनर उमलेश देवी व राजेश त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई ।

इस कार्यक्रम में बरेली ,बदायूं व पीलीभीत जिले के विनोद कुमार , रूपेश सक्सेना , सर्वेश यादव , सुभाष सिंह यादव , राजेंद्र प्रसाद , धर्मेंद्र कुमार , देशराज सिंह , प्रीति देवी , ओमेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक अनवरत रूप से सुचारू रहा ।

यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!