दातागंज (बदायूं)
Trending

विधायक बब्बू भैया एवं ब्लॉक प्रमुख अंकित भैया ने नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल का किया भव्य स्वागत

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

*दातागंज-बदायूं* भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल का प्रथम बार दातागंज विधायक के आवास पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) एवं उनके सुपुत्र दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों, क्षेत्र में पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार तथा संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

इस अवसर पर विधायक ने राजेश्वर सिंह पटेल को नई संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल व सफल कार्यकाल की कामना की। उपस्थित जनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व से क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त व प्रभावी बनेगा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!