
बदायूं।
कुँवरगांव थाना क्षेत्र के ललेई गांव में पीपल के पेड़ की भारी डाली अचानक टूटकर महिलाओं पर गिर गई।गुरु पूर्णिमा पर्व पर आयोजित आषाढ़ी हवन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है।
हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि आषाढ़ी हवन के दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं मौके पर मौजूद थीं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।


