लेखपाल की मिली भगत से चकमार्ग पर पक्की दीवार लगाकर रास्ता बंद करने का आरोप , जन सुनवाई के तहत शिकायत की गई
आसफपुर से दानवीर सिंह
आसफपुर – यूं तो उत्तर प्रदेश सरकार भूमाफियाओं व सरकारी जगह पर जबरन कब्जा करने वालों को लगातार सबक सिखाने का काम जनहित में कर रही है पर फिर भी कुछेक असरदार लोग ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी जगह व चकरोड कब्जाने की जुगत में हैं । ऐसा ही मामला बिसौली तहसील क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र में गांव नूर नगर कौड़ियां का प्रकाश में आया है ।
गांव नूर नगर कौड़ियां में गांव के ही देशराज पुत्र बट्टू सिंह पर ग्रामीण का आरोप है कि संबंधित लेखपाल की मिली भगत के चलते नियमों की अनदेखी कर सरकारी जगह व परिक्रमा मार्ग पर पक्की दीवार लगा कर रास्ता बंद कर दिया है इस मामले की शिकायत गांव के ही धान सिंह पुत्र तोता राम ने हाल ही में जन सुनवाई के तहत पोर्टल पर ऑन लाइन दर्ज करवाई है ।
पीड़ित इस मामले की शिकायत अब से पहले भी कर चुका है ।
मीडिया कर्मी ने इस जनहित के मामले को लेकर संबंधित लेखपाल से फोन पर बात करना चाही तो लेखपाल ने फोन नहीं उठाया और जनहित के मामले को नजर अंदाज कर दिया । इस मामले को लेकर ग्रामवासियों मन में लगातार कुंठा का भाव बढ़ने की आशंका है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


