दशहरा पर्व पर समाज सेवियों ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – भीषण गर्मी के चलते ज्येष्ठ मास के दशहरा पर्व क्षेत्रीय समाज सेवियों व धर्मात्माओं में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर पुण्य कमाया ।
इस अवसर पर विकास खंड क्षेत्र के गांव अशोक पुर निवासी समाज सेवी विनोद मौर्य , करनसिंह , अखिलेश , रवि , तेजपाल , राकेश , लाल सिंह , नेमचंद , प्रशांत कुमार राठौर , प्रतुल कुमार राठौर , सिद्धार्थ आदि ने आसफपुर रेलवे स्टेशन के समीप प्राचीन हनुमान मंदिर पर राहगीरों व ग्रामीणों को ठंडा शरबत पिलाया तथा स्थानीय समाज सेवी हर्षित मिश्रा ,चंद्रेश पाठक , गौरव सिंह ठाकुर , अनमोल शर्मा आदि समाज सेवियों ने आसफपुर से बिसौली मार्ग पर स्टाल लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर परोपकार किया ।
इस दौरान आसफपुर से बिसौली मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर से लेकर ब्लॉक परिसर क्षेत्र में आने जाने वाले राहगीरों को तपती तपिश में भारी राहत मिली ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


