आसफपुर (बदायूं)
Trending
आजाद गौरक्षक दल के जिला अध्यक्ष बने मनोज यादव
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – आज रविवार को आजाद गौ रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ लोकेश की अध्यक्षता में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव दबथरा में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें गौरक्षक दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सर्व सहमति से यहां के युवा मनोज यादव पुत्र चंद्रकेश को जिला अध्यक्ष , संजीव यादव पुत्र सुरेश सिंह को उपाध्यक्ष तथा उपदेश यादव को ब्लॉक अध्यक्ष व सत्येंद्र यादव को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज यादव सहित सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।
इस दौरान गांव के संभ्रांत गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
मनोज यादव को गौरक्षक दल का जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर गांव दबथरा व आस पास के इलाके में खुशी का माहौल देखने को मिला ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

