दातागंज (बदायूं)
Trending

खेत से लौट रहे किसान को दबंगों ने लाठी-सरियों से पीटा, सिर में गंभीर चोट, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

*मूसाझाग -* थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव जगुआ साई में 3 जुलाई को खेत से लौट रहे किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना मूसाझाग पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

न्यायालय श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बदायूँ में प्रकीर्ण वाद संख्या 1297/2026 उमेश उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र वैजनाथ निवासी ग्राम जगुआ साई थाना मूसाझाग जिला बदायूँ ने धारा 173(4) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रार्थना पत्र दिया था।

 

प्रार्थना पत्र में पीड़ित उमेश ने बताया कि वह गांव जगुआ साई का रहने वाला है। आरोपी 1. अमित उम्र 40 वर्ष, 2. राकेश उम्र 45 वर्ष, 3. देवेन्द्र उम्र 42 वर्ष पुत्रगण धनपाल, 4. अरुण पुत्र राकेश उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जगुआ साई थाना मूसाझाग जिला बदायूँ भी इसी गांव के रहने वाले हैं और बदमाश किस्म के व्यक्ति हैं।

 

दिनांक 03.07.2026 को शाम 5 बजे प्रार्थी अपने खेत से ट्रैक्टर चलाकर अपने घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में अभियुक्तगण राकेश, अमित, देवेन्द्र व अरुण मिले और प्रार्थी को माँ बहिन की गन्दी-गन्दी गालियां देने लगे। प्रार्थी के मना करने पर उक्त चारों लोगों ने लाठी डण्डे व सरिया से प्रार्थी को मारा पीटा। प्रार्थी के सिर में चोट लग जाने से प्रार्थी जमीन पर गिर गया। इसी बीच प्रार्थी की माँ व गवाह राम निवास व बिदेश आ गये तो अभियुक्तगण ने प्रार्थी की माँ को भी मारा पीटा। प्रार्थी के सिर में चोट लग जाने से प्रार्थी बेहोशी की हालत में था। गवाह व प्रार्थी की माँ थाने ले गये, थाने जाकर तहरीर दी। थाना पुलिस ने प्रार्थी के सिर में ज्यादा चोट व बेहोशी के कारण पुलिस के साथ जिला अस्पताल बदायूँ भेज दिया जहाँ प्रार्थी को भर्ती किया गया। काफी समय बाद होश आया। प्रार्थी का सीटी स्कैन करने पर पता चला कि प्रार्थी के सिर में चोट लगने से खून के थक्के पाये गये हैं और प्रार्थी कई दिन अस्पताल में भर्ती रहा।

 

छुट्टी होने के पश्चात प्रार्थी थाने गया और अपनी रिपोर्ट की नकल मांगी परन्तु थाना पुलिस ने कोई भी कार्यवाही व रिपोर्ट देने से मना कर दिया। तब प्रार्थी जिला अस्पताल गया और अपनी मेडिकल रिपोर्ट की नकल मांगी तो जिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि तुम्हारा मेडिकल थाना पुलिस द्वारा कराया गया है, मेडिकल की रिपोर्ट थाना पुलिस को मिलेगी। प्रार्थी अस्पताल में ही सीटी स्कैन होने वाली जगह गया तो उन्होंने प्रार्थी को सीटी स्कैन रिपोर्ट की छायाप्रति दे दी। थाना पुलिस न प्रार्थी की कोई रिपोर्ट लिख रही है और न ही कोई कार्यवाही अभियुक्तगण के खिलाफ कर रही है।

 

तब प्रार्थी ने उक्त घटना के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिनांक 17-07-2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बदायूँ को द्वारा डाक व स्वयं उपस्थित होकर दिया। परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। तब मजबूर होकर माननीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!