दातागंज (बदायूं)
Trending

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका सम्मान समारोह एवं अवशेष नियुक्ति पत्र वितरण  किया 

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों द्वारा लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देख व सुनकर किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा आंगनवाड़ी बहनों के हित में मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसी ऐतिहासिक सौगातों की घोषणा करते ही सभागार में हर्ष की लहर दौड़ गई और सभी ने तालियों से स्वागत किया।

 

इसके उपरांत दातागंज विकास खंड में अवशेष 13 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं 20 सहायिकाओं सहित कुल 33 नवनियुक्त बहनों को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में वितरित नियुक्ति पत्रों को मिलाकर अब तक क्षेत्र में कुल 158 नवनियुक्त कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सेवा का दायित्व सौंपा जा चुका है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक एवं विधायन समिति के सभापति *राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया)* ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण एवं पोषण अभियान को धरातल पर नई गति मिली है। मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की सुविधा से आंगनवाड़ी बहनों का मनोबल बढ़ेगा और वे पूरी निष्ठा व ऊर्जा के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं को हर घर तक पहुंचाएंगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त बहनों को बधाई दी।

 

ब्लाक प्रमुख *अतेन्द्र विक्रम सिंह* ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी बहनें सरकार और समाज के बीच मजबूत कड़ी हैं।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री (ब्रज क्षेत्र भाजपा) महेश राठौर परियोजना निदेशक बदायूं, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार दातागंज, कार्यक्रम संयोजक एवं म्याऊं सीडीपीओ हरेन्द्र सिंह, सभी ब्लॉकों के सीडीपीओ, शिक्षक, पत्रकार बंधु तथा बड़ी संख्या में नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

 

  1. कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अध्यापक माधव सिंह द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!