एसएसपी द्वारा आधुनिक इण्टरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
एसएसपी द्वारा आधुनिक इण्टरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती।
बदायूँ – शुक्रवार को एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस के 01 आधुनिक चार पहिया इण्टरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । यह इण्टरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से जनपद में यातायात नियमों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाएगा तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाएगा ।
*इण्टरसेप्टर वाहन द्वारा प्रमुख रूप से निम्नलिखित कार्यवाहियां की जाएंगी-*
• ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तनात्मक कार्यवाही ।
• यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं अन्य विधिक कार्यवाही ।
• मादक पदार्थ अथवा शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी जांच एवं कठोर कार्रवाई ।
• रैश ड्राइविंग, स्टंटबाजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन पर प्रभावी अंकुश ।
• अनावश्यक प्रेशर हॉर्न एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई।
• यातायात जाम की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँचकर जाम का तत्काल निस्तारण एवं यातायात को सुचारु बनाना ।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों की सुरक्षा में भी सहयोगी बनें ।



